आगरालीक्स …आगरा में महिला ने सिपाही पति पर दूसरी युवती से संबंध होने और विरोध करने पर मारपीट करने के आरोप लगाए हैं। पुलिस जांच में जुटी है।
आगरा के एत्माउददौला निवासी महिला का कहना है कि 2013 में उसकी सिपाही से शादी हुई। दो साल से सिपाही के एत्माउददौला क्षेत्र निवासी युवती से सिपाही के संबंध हो गए, उसने विरोध किया तो सिपाही मारपीट करने लगा।
युवती की हो चुकी है शादी
महिला का आरोप है कि उसका सिपाही पति युवती के पास जाता है, युवती की भी शादी हो चुकी है। इसके बाद भी दोनों के बीच में प्रेस संबंध हैं। उसने विरोध किया तो बेल्ट से पीटा, इस मामले में थाना एत्माउददौला में तहरीर दी है। इंस्पेक्टर का मीडिया से कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।