अलीगढ़लीक्स… श्री राजेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्कूल की प्रधानाचार्या डाॅ मंजू गौड़ को अलीगढ़ जिले में शिक्षा के क्षेत्र में विशेष योगदान देने व नई शिक्षानीति को विद्यालय में लागू कर, विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान से ऊपर उठकर ग्लोबल सिटीजन बनाने के लिए व्यावहारिक शिक्षा की अलख जगाने और उसका अधिक प्रचार-प्रसार करने हेेतु रिथिंक इंडिया की ओर से अलीगढ़ जिले का कनवीनर नियुक्त किया है।
नवनियुक्त अलीगढ़ कनवीनर डाॅ मंजू गौड़ ने बताया कि कनवीनर की जिम्मेदारी को पूरी सक्रियता और इमानदारी से निभाउंगी। नई शिक्षानीति का लाभ हर तबके के विद्यार्थी तक पहुंचाउंगी। पूरा प्रयास रहेगा कि छात्र-छात्राएं देश के सिटीजन ही न रहकर, ग्लोबल सिटीजन बनें और ग्लोबलाइजेशन के युग में अपनी मंजिल पर पहुंच सकें।
विदित है कि शिक्षाविद् डाॅ मंजू गौड़ विगत 28 साल से शिक्षा क्षेत्र में कार्यरत हैं और बीते 20 साल से सीबीएसई विद्यालयों की प्रधानाचार्या रही हैं। इन्हें शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए अलीगढ़ रत्न से भी सम्मानित किया जा चुका है। प्रधानाचार्या डाॅ मंजू गौड़ के अलीगढ़ कनवीनर नियुक्त होने पर श्री राजेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्कूल के संस्थापक दिलीप सिंह, संस्थापिका मोनिका सिंह, मैनेजिंग डाइरेक्टर अक्षत सिंह ने हर्ष व्यक्त करते हुए आशा व्यक्त की है कि डाॅ मंजू गौड़ का अनुभव अलीगढ़ के बच्चों को विश्वस्तर का नागरिक बनाने में मील का पत्थर साबित होगा।