आगरालीक्स ..आगरा में तीन दिन के विजिट पर आईं राज्यपाल आनंदी बेन पटेल निरीक्षण कर सकती हैं, इससे खलबली मची है, उन्होंने बुधवार को कलाक्रति में शो देखा, वे गुरुवार को ताजमहल और आगरा किला का दीदार करेंगी।
राज्यपाल आनंदी बेन पटेल 11 अक्टूबर को आंबेडकर विवि, आगरा के 85 वें दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता करेंगी, कार्यक्रम में शामिल होने के लिए वे बुधवार दोपहर में आगरा पहुंच गईं। यहां सर्किट हाउस में उन्हें सलामी दी गई, शाम को उन्होंने कलाक्रति में शो देखा।
निरीक्षण से मची हुई है खलबली
राज्यपाल आनंदी बेन पटेल किसी भी विभाग का निरीक्षण कर सकती हैं, यह आदेश सभी विभाग के अधिकारियों को दिए हैं, इसके बाद से कर्मचारियों की डयूटी लगाई गई है, सभी विभागों में राज्यपाल के निरीक्षण को लेकर तैयारी चल रही है। वहीं, गुरुवार को वे ताजमहल और आगरा किला का दीदार करेंगी।
108 मेडल
आंबेडकर विवि के दीक्षांत समारोह की 11 अक्टूबर को राज्यपाल आनंदी बेन पटेल अध्यक्षता करेंगी, मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा होंगे, समारोह में 108 गोल्ड मेडल दिए जाएंगे।