आगरालीक्स… प्रिल्यूड में मनाई मकर संक्रांति. स्टूडेंट्स को दी भारतीय संस्कृति की जानकारी. लोहड़ी की पवित्र अग्नि की भी लगाई परिक्रमा.

आनलाइन विशेष सभा हुई
प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल सदैव अपने छात्रों का भारतीय संस्कृति से परिचय कराता रहता है. इसी परंपरा का निर्वहन करते हुए आज 15 जनवरी, 2021 को विद्यालय परिसर में मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में ऑनलाइन विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का संचालन करते हुए शिविका अग्रवाल एवं उमंग सिंह ने सभी का स्वागत व अभिनंदन करके किया. इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए. अवनी सिंह व देवांशी सिंह द्वारा मकर संक्रांति के महत्व को बताते हुए आपसी सद्भाव व दान-पुण्य करने के लिए प्रेरित किया गया. नन्हें-मुन्हें कलाकारों के नृत्य और काव्यपाठ से सभी की मन रूपी पतंग आनंद रुपी आसमान में उड़ी जा रही थी.

डॉ. सुशील गुप्ता ने दी स्टूडेंट्स को जरूरी सलाह
विद्यालय के निदेशक डॉ. सुशील गुप्ता जी ने मकर संक्रांति की शुभकामनाएँ देते हुए सभी बच्चों की प्रस्तुतियों व उनके परिवारीजनों की सहयोग की भूरि-भूरि प्रशंसा की. उन्होंने सभी को सामाजिक दूरी का ध्यान रखते हुए प्रत्येक त्योहार को हर्षोल्लास के साथ मनाने का संदेश दिया. प्रधानाचार्या याचना चावला जी ने बच्चों को मकर संक्रांति व भारतीय सैनिक दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए इनके महत्व को समझाया. कार्यक्रम का संचालन शिविका व उमंग ने किया. अंत में सृष्टि प्रजापति द्वारा धन्यवाद ज्ञापन देकर प्रार्थना सभा का समापन किया गया.

एकता मूलमंत्र है विकास का, प्रिल्यूड के सौंदर्य व उद्धार का
इसी श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए विद्यालय में प्रिल्यूड परिवार समागम कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें निदेशकगण, प्रधानाचार्या, परिवारीजन एवं समस्त शिक्षकगण व गैरशिक्षण कर्मचारी उपस्थित रहे. कार्यक्रम का प्रारम्भ अलका दीक्षित व सोनू पोद्दार ने सभी का स्वागत व अभिनंदन के साथ किया तथा लोहड़ी की पवित्र अग्नि प्रज्ज्वलित की गई इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों द्वारा गीत व आकर्षक नृत्य प्रस्तुतियाँ दी गयीं तथा पंतगबाजी का लुत्फ उठाया. कार्यक्रम में सभी के द्वारा तंवोला, म्यूजिकल चेयर, व्लो द पॉपकार्न आदि कई रोचक खेल खेले गए. मोना काबरा द्वारा धन्यवाद दिया गया. अंत में स्वादिष्ट भोज के साथ कार्यक्रम का समापन किया.