आगरालीक्स…आगरा में गूंजा ‘गोविंदा आला रे’…जन्माष्टमी स्पेशल वर्कशॉप में बच्चों ने दिखाया अपना टैलेंट. हिंडोला बनाकर कृष्ण को सजाया. मटकी फोड़ी. केक काटा…देखें वीडियो
Agra kids Classes by Palak Kodwani की ओर से बच्चों के लिए स्पेशल एक्टिविटी गोविंदा आला रे’ का आयोजन किया गया. जन्माष्टमी स्पेशल इस वर्कशॉप में बच्चों को झूला मेकिंग (क्राफ्ट) बनाना सिखाया. इसके अलावा मटकी फोड़ समारोह के साथ कृष्ण और राधा से जुड़ी कहानियों को अलग ही अंदाज में बताया और सिखाया गया. बच्चों ने भी इस एक्टिविटी में उत्साह के साथ भाग लिया और भगवान कृष्ण के जन्म से संबंधित कहानियों के सार को समझा. एक्टिविटी की संचालिका पलक कोडवानी ने बताया कि इस तरह की एक्टिविटीज से बच्चों में हमारी संस्कृति और संस्कार को समझने का मौका दिया जाता है.
