आगरालीक्स –( Agra Health News ) आगरा में एमजी रोड पर एंबुलेंस में मरीज होने पर सिग्नल ग्रीन कर दिया जाएगा, ग्रीन कॉरिडोर बनाकर एंबुलेंस को निकाला जाएगा। इसके लिए नंबर जारी किया गया है।
आगरा में एसएन मेडिकल कॉलेज, लेडी लायल जिला महिला चिकित्सालय, जिला अस्पताल के साथ ही निजी अस्पताल के लिए एंबुलेंस एमजी रोड से निकलती हैं, लेकिन एमजी रोड पर वाहनों का दबाव अधिक होने के कारण हर चौराहे पर रेड लाइट पर जाम लगा रहता है। इसे देखते हुए यातायात पुलिस ने एंबुलेंस को निकालने के लिए ग्रीन कॉरिडोर की कवायद शुरू की है।
कंट्रोल रूम के नंबर पर कॉल करते ही कर दी जाएंगी ग्रीन लाइट
यातायात पुलिस ने कंट्रोल रूम का नंबर जारी किया है, एमजी रोड से जा रही एंबुलेंस में मरीज हैं तो कंट्रोल रूम के नंबर पर कॉल कर सकते हैं। इस पर कॉल करते ही सभी लाइट ग्रीन कर दी जाएंगी। हर चौराहे पर रास्ता खोल दिया जाएगा, वाहनों को रोक कर एंबुलेंस को निकाला जाएगा।
ये है कंट्रोल रूम का नंबर
9454457886