Thursday , 30 July 2026
Home आगरा Group of student beat up BA student outside Agra College gate…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स​क्राइम

Group of student beat up BA student outside Agra College gate…#agranews

215

आगरालीक्स…आगरा कॉलेज में फिर से गुटबाजी. कॉलेज के गेट पर छात्र को बेरहमी से पीटा. तमंचे की बट मारी. छात्राएं बचाने आईं तो धमकाकर भगाया

आगरा में आज आगरा कॉलेज में एक बार फिर से छात्रों की हिंसक गुटबाजी का मामला सामने आया है. कॉलेज में रंगबाजी में युवकों ने कॉलेज गेट पर खड़े एक छात्र को बड़े ही बेरहमी से पीट डाला. उसे तमंचे की बट भी मारी जिससे कि उसके खून बहने लगा. ये सब देखकर वहां मौजूद छात्र—छात्राओं में अफरातफरी मच गई. कुछ छात्राओं ने घायल छात्र को बचाने का प्रयास भी किया लेकिन आरोपी युवकों ने उन्हें धमका दिया. इसके बाद आरोपी युवक वहां से भाग निकले.

मामला दोपहर करीब दो बजे का है. आगरा कॉलेज से बीए कर रहा छात्र शिवा गेट के सामने खड़ा हुआ था. इस दौरान वहां पर दूसरे गुट के करीब तीन—चार युवक वहां पहुंचे. ये सभी भी छात्र बताये गए हैं. बताया जाता है कि आरोपी युवकों ने यहां पहुंचकर शिवा से लड़ाई झगड़ा करना शुरू कर दिया. देखते ही देाते धक्का मुक्की होने लगी. इस पर कॉलेज की कुछ छात्राओं ने ये देखा तो इसका विरोध किया जिस पर युवकों ने उन्हें धमका दिया और शिवा के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया. आरोप ये भी है कि हमलावरों ने तमंचे भी निकाल लिए, जिससे वहां अफरातफरी मच गई. उनहोंने छात्र शिवा के सिर में तमंचे से कई प्रहार किए जिससे कि वो बुरी तरह से लहूलुहान हो गया. घायल ने एक आरोपी को पकड़ लिया लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले हमलावर उसे भी छुड़ा ले गए.

पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: 3,164 solar plants were installed in Agra in July; 2,500 cases are pending…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में जुलाई में 3164 सोलर प्लांट लगाए गए. 2500 पेंडेंसी. सीडीओ...

बिगलीक्स

FSDA, Agra: Five samples of milk, sweets, and ghee sent for testing in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में दूध, मिठाई और घी के 5 नमूने जांच को भेजे....

बिगलीक्स

Agra News: St. Peter’s College launched its first college band, the ‘Legacy Marching Band’…#agra

आगरालीक्स…आगरा के सेंट पीटर्स कॉलेज ने लांच किया अपना पहला कॉलेज बैंड...

आगरा

Janakpuri 2026 Agra: A grand and magnificent Janak Mahal will be built across 16,000 square meters…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की जनकपुरी में इस बार 16 हजार वर्गमीटर में बनेगा भव्य...

error: Content is protected !!