आगरालीक्स…आगरा के सेंट एंड्रूज स्कूल के छात्र का अपहरण करने वाले आठ बदमाशों को 10 साल का सश्रम कारावास की सजा और अर्थदंड भी लगाया।
आगरा के सेंट एंड्रूज पब्लिक स्कूल पीली पोखर में पुरा गोवर्धन, खंदौली निवासी सुभाष सिकरवार का 12 साल का बेटा हर्ष कक्षा आठ में पढ़ता था। पांच फरवरी 2008 को सुबह 8.30 बजे हर्ष अपने घर से स्कूल के लिए जा रहा था। रास्ते में आविदगढ़ के पास बैठे बदमाशों ने हर्ष को पकड़ लिया और अपहरण कर क्वालिस गाड़ी में डालकर ले जाने लगे। हर्ष ने शोर मचा दिया, शोर सुनकर खेतों में काम कर रहे ग्रामीण आ गए। उन्होंने बदमाशों की घेराबंदी कर ली और हर्ष को बदमाशों के चंगुल से छुड़ा लिया। ग्रामीणों ने क्वालिस सवार राजू, ओसपाल और टिंकू को पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया।

कोर्ट ने 10 साल सश्रम कारावास और अर्थदंड लगाया
इस मामले में हर्ष के चाचार अरविंद कुमार ने मुकदमा दर्ज कराया, पुलिस ने बदमाशों के अन्य साथियों को भी अरेस्ट कर लिया। कोर्ट मं सुनवाई के दौरान अभियोजन की ओर से एडीजीसी प्रदीप कुमार शर्मा ने वादी सहित सात गवाह कोर्ट में प्रस्तुत किए। इस मामले में जिला जज मिर्जा जीनत ने अपराध को अक्षम्य गंभीर बताते हुए आठ आरोपियों को 10 साल की सश्रम कारावास और 80 हजार की अर्थदंड की सजा सुनाई है।
इन्हें सुनाई गई सजा
कुंवरपाल, सुरेश, खेतपाल, प्रेम शंकर, ओसपाल, वीरी, प्रमोद, प्रेमपाल निवासी एटा