आगरालीक्स.. एक सितंबर से अनलॉक 4.0 के लिए गाइडलाइन जारी कर दी गईं हैं।
सात सितंबर से मेट्रो को क्रमबृदृध् तरीके से शुरू किया जाएगा
21 सितंबर से सामाजिक, अकादमिक, खेल, मनोरंजन, सांस्क्रतिक, धार्मिक, राजनीतिक कार्यों और सभाओं की अनुमति, 100 व्यक्ति ही हो सकेंगे शामिल।
21 सितंबर तक ओपर एयर थिएटरों को खोलने की अनुमति दी जाएगी।
स्कूल कॉलेज रहेंगे बंद
राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के साथ विचार विमर्श के बाद निर्णय लिया गया है कि स्कूल, कॉलेज, शैक्षिक संस्थान छात्रों के लिए 30 सितंबर तक बंद रहेंगे।
नौं वी से कक्षा 12 तक के छात्र जा सकेंगे स्कूल
अनलॉक चार में नौं वीं से 12 वीं तक के छात्र सशर्त स्कूल जा सकेंगे, 21 सितंबर के बाद नौंवी से 12 वीं तक के छात्रों को स्कूल में टीचर से सलाह लेने के लिए अनुमति दी जाएगी, कंटेनमेंट जोन के बाहर स्कूल हैं तो ही छात्र जा सकेंगे।
एक सितंबर से अनलॉक 4 लागू हो रहा है, इसमें स्कूल बंद रखने का निर्णय लिया गया है लेकिन 21 सितंबर के बाद नौंवी से 12 वीं तक के छात्र स्कूल में टीचर से सलाह लेने जा सकेंगे, इसके लिए अनुमति लेनी होगी।
पीजी और रिसर्च स्कॉलर जा सकेंगे कॉलेज
21 सितंबर के बाद पीजी के वे छात्र जो टेक्निकल और प्रैक्टिकल के लिए कॉलेज जाना चाहते हैं वे जा सकेंगे, इसके साथ ही रिसर्च स्कॉलर्स को कॉलेज जाने की छूट दी जाएगी।