आगरालीक्स ..आगरा में रामलीला और रामबारात के आयोजन पर फैसला ले लिया गया है, रामलीला कमेटी ने निर्णय लिया है कि इस बार कोरोना संक्रमण के चलते रामलीला और रामबारात का आयोजन नहीं किया जाएगा, भव्य जनकपुरी नहीं सजेगी।
हर साल आगरा में सितंबर में रामलीला, रामबारात और जनकपुरी का आयोजन होता है, इसके लिए अगस्त से तैयारी शुरू हो जाती है। इस बार कोरोना संक्रमण के चलते धार्मिक आयोजन बंद हैं और संक्रमण का भी खतरा है, ऐसे में शनिवार को रामलीला कमेटी की आनलाइन बैठक हुई। इसमें रामलीला और रामबारात आयोजन ना करने का निर्णय लिया गया है।
130 सालों से रामलीला का आयोजन
आगरा में 130 सालों से रामलीला और रामबारात का आयोजन हो रहा है, यह पहली बार है जब आयोजन नहीं होगा, कोरोना संक्रमण के चलते आयोजन नहीं किया जा रहा है।