आगरालीक्स…. 30 जून खुशियों और शुभ मुहूर्त का है आज का दिन, आगरा का मौसम भी खुशनुमा है। आज गुप्त नवरात्रि पर कई शुभ संयोग बन रहे हैं।
आषाढ़ माह की गुप्त नवरात्रि अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार 30 जून 2022, गुरुवार को प्रारंभ होगी जो 8 जुलाई तक चलेगी। गुप्त नवरात्रि में दश महाविद्याओं की पूजा और साधना होती है। तिथि शुक्र प्रतिपदा 10:49 AM तक उसके बाद द्वितीया। पुनर्वसु नक्षत्र के बाद पुष्य नक्षत्र : पुनर्वसु नक्षत्र 01:07 ए एम, जुलाई 01 तक रहेगा। इसके बाद पुष्य नक्षत्र रहेगा। पुष्य नक्षत्र में खरीदारी का शुभ योग रहता है।

शुभ योग
सर्वार्थ सिद्धि योग: पूरे दिन। 30 जून 05:48 से 1 जुलाई 01:07 AM तक।
अमृत सिद्ध योग Jul 01 01:07 AM – Jul 01 05:48 AM तक।
ध्रुव योग सुबह 09 बजकर 52 मिनट तक रहेगा।
अन्य योग इसके अलावा अडाल और विडाल योग भी रहेगा।
शुभ मुहूर्त
♦अभिजीत मुहूर्त : सुबह 11:34 से 12:29 तक।
♦विजय मुहूर्त : दोपहर 02:19 से 03:13 तक।
♦गोधूलि मुहूर्त : शाम 06:39 से 07:03 तक।
♦सायाह्न संध्या मुहूर्त : शाम 06:52 से 07:54 तक।
♦अमृत काल मुहूर्त : रात्रि 10:25 से रात्रि 12:13 तक।
♦निशिथ मुहूर्त : रात्रि 11:41 से 12:22 तक।
♦घटस्थापना मुहूर्त- 30 जून सुबह 05:48 से सुबह 10:16 तक।
ग्रह संयोग *30 जून को चंद्र और सूर्य मिथुन राशि में अमावस्या योग बना रहे हैं, शुक्र और बुध वृषभ राशि में मिलकर लक्ष्मी नारायण योग बना रहे हैं। मेष राशि में मंगल और राहु मिलकर अंगारक दोष और रूचक योग बना रहे हैं। बृहस्पति ग्रह अपनी स्वयं की राशि मीन में है। शनि कुंभ राशि में है। केतु तुला में है।
प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य परम पूज्य गुरुदेव पं.हृदय रंजन शर्मा अध्यक्ष श्री गुरु ज्योतिष शोध संस्थान गुरु रत्न भंडार पुरानी कोतवाली फूल चौराहा सराफा बाजार अलीगढ़ यूपी व्हाट्सएप नंबर.9756402981