आगरालीक्स…नीले ड्रम वाली मुस्कान ने दिया बेटी को जन्म. राधा नाम रखा. ससुराल वाले बोले—बच्चे का कराएंगे डीएनए टेस्ट
मेरठ में प्रेमी के साथ पति सौरभ की कातिल मुस्कान ने बेटी को जन्म दिया है. मेरठ जिला जेल में बंद 28 साल की मुस्कान ने अपनी बेटी का नाम राधा रखा है. लेकिन देख इस बात का है राधा की आंखें किसी घर, अस्पताल या खुशियों से भरे आंगन में नहीं, बल्कि एक कठोर जेल की चार दीवारों के बीच खुलीं. वहीं मृतक सौरभ के घरवालों का कहना है कि बच्ची का डीएनए टेस्ट कराएंगे.छह साल तक मुस्कान के साथ रहेगी राधा
नवजात राधा का घर छह साल तक अब जेल ही होगा. यही उसका घर, उसका खेल का मैदान होगा. राधा कोई अपराधी नहीं, लेकिन इस नन्हीं सी जान को पहले 6 वसंत अपनी मां मुस्कान के साथ जेल में ही काटने होंगे क्योंकि भारत के कानून के अनुसार किसी महिला कैदी के साथ जन्मे बच्चे को अधिकतम 6 साल तक ही जेल में रहने की अनुमति है. फिर बच्चा जेल से बाहर भेज दिया जाता है, चाहे मां की सजा बकी क्यों न रह जाए.