आगरालीक्स ..आगरा में बडी घटना, दिव्यांग युवती के साथ मारपीट, कपडे फाडे, मुंह काला किया और बाल काट दिए, युवती के आरोप पर मुकदमा दर्ज किया गया है। एक आरोपी को अरेस्ट कर लिया है।
आगरा के सिकंदरा क्षेत्र में युवती रविवार सुबह दुकान पर जा रही थी, आरोप है कि युवती को पडोसी चार युवकों ने पकड लिया, उसके साथ मारपीट की। उसका मुंह काला कर दिया। युवकों के साथ महिलाएं भी थी, उन्होंने युवती के बाल काट दिए, इससे वे बेहोश हो गई। राहगीरों की सूचना पर दिव्यांग युवती के परिजन पहुंच गए, उसे एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।
चार पर मुकदमा, पुलिस ने एक किया अरेस्ट
इस मामले में दिव्यांग युवती की तहरीर पर दुर्गेश, अमित कुमार, सागर बाबू, शीष कुमार, सुनीता व परिवार के अन्य लोगों के खिलाफ मारपीट और छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने दुर्गेश को अरेस्ट कर लिया है।
मंदिर का है विवाद, 15 दिन पहले आरोपियों ने दर्ज कराया था मुकदमा
पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि पास में ही एक मंदिर है, मंदिर का जीर्णोदृधार चल रहा है, इसे लेकर विवाद है। 15 दिन पहले दिव्यांग युवती के पिता और भाई पर पडोस में रहने वाले परिवार ने घर की महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। इन्हीं पर अब दिव्यांग युवती से मारपीट और मुंह काला करने का आरोप है। थाना सिकंदरा के प्रभारी अरविंद कुमार का मीडिया से कहना है कि दिव्यांग युवती की तहरीर पर मंकदमा दर्ज कर लिया है, जांच की जा रही है।