UP Board results declared: 89.55 percent students passed in 10th
Hanumgarh Patient operate at Bone Hospital Agra
आगरालीक्स.. कोरोना के खौफ के बीच कई शहरों में इलाज ना मिलने पर हनुमानगढ से मरीज आगरा पहुंचा, यहां डॉक्टरों ने मरीज का आपरेशन किया, डीएम प्रभु एन सिंह ने उसे फल की टोकरी भेट कर रवाना किया।
हनुमानगढ की तहसील कारालिया निवासी विजय सिंह 30 साल की डेढ़ महीने पहले जांघ की हड्डी टूट गई। अहसनीय दर्द होने पर उन्होंने हनुमानगढ़, गंगानगर, सिरसा, बीकानेर, रोहतक सहित कई शहरों में डॉक्टरों को दिखाया, दो बार कोरोना की जांच कराई गई। रिपोर्ट निगेटिव आई, इसके बाद भी आपरेशन नहीं किया गया।
आनलाइन किया संपर्क, व्हाटस एप कॉल से दिया परामर्श
विजय सिंह ने आनलाइन अस्थि रोग विशेषज्ञ को सर्च किया, उन्हें डॉ डीवी शर्मा, बोन हॉस्पिटल, प्रतापपुरा के बारे में जानकारी मिले। फोन से संपर्क किया, व्हाटस एप के माध्यम से उनकी एक्सरे सहित अन्य रिपोर्ट मंगा ली। इसके बाद मरीज का आपरेशन करने के लिए तिथि निर्धारित की गई।
एंबुलेंस से 10 घंटे में पहुंचे आगरा
विजय सिंह एंबुलेंस से 10 घंटे में बोन हॉस्पिटल, आगरा पहुंचे, यहां वरिष्ठ अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ डीवी शर्मा ने 12 जून को डॉ गौरव शर्मा डॉ अनीता महाजन, सलीम खान, मनोज शर्मा, नेकराम शर्मा सहित अपनी टीम के साथ आपरेशन किया। आपरेशन सफल रहा।
13 जून को किया विदा, डीएम ने भेट की फल की टोकरी
12 जून को आपरेशन किया गया, 13 जून को विजय सिंह को डिस्चार्ज कर दिया गया। डीएम प्रभु एन सिंह बोन हॉस्पिटल पहुंचे, यहां मरीज को फल की टोकरी भेट की। आईएमए, आगरा के अध्यक्ष निर्वाचित डॉ राजीव उपाध्याय, डॉ अशोक शर्मा आदि मौजूद रहे।
लॉक डाउन में देखे 550 मरीज, घर जाकर लगाया प्लास्टर
डॉ डीवी शर्मा ने लॉकडाउन में मरीज देखे, दर्द से कराहते मरीजों का इलाज करने के लिए उनके घर भी गए। 10 मई से 10 जून तक 550 मरीजों को क्लीनिक में देखा। वहीं, तमाम मरीजों का उनके घर जाकर प्लास्टर और माइनर सर्जरी भी की।