आगरालीक्स… महाशिवरात्रि का पर्व देशभर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। हरिद्वार में कुंभ का प्रथम शाही स्नान भी हुआ।
महाशिवरात्रि पर्व साधु-संतों ने लगाई डुबकी
हरिद्वार कुंभ का आज पहला शाही स्नान शुरू हुआ, जिसमें सात शाही अखाड़ों ने शाही स्नान शुरू किया। सबसे पहले जूना अखाड़े के साधु-संतों ने बम भोले और गंगा मैया के जयकारों के साथ स्नान किया। इसके बाद आह्वान अखाड़ा के साधु संतों ने गंगा में डुबकी लगाई। तीसरे स्थान पर किन्नर अखाड़े के साधु संतों ने स्नान किया। किन्नर अखाड़े के साधु-संत पहली बार इसमें भाग ले रहे हैं। दोपहर तक निरंजनी निरंजनी आख़़ड़ा स्नान कर रहा है। इसके बाद आनन्द अखाड़े के साधु संत स्नान करेंगे।
ऊं नमः शिवाय की धुन के साथ स्वागत
उत्तराखंड पुलिस के बैंड से साधु संतों के शाही स्नान का ऊं नमः शिवाय की धुन के साथ साधु-संतों का स्वागत किया। हरकी पैड़ी पर आज सिर्फ साधु-संत ही स्नान कर रहे हैं। अन्य लोगों को वहां से हटा दिया गया है। देश के अन्य स्थानों पर शिवरात्रि धूमधाम से मनाए जाने की खबरें।
सीएम तीरथ सिंह ने साधु-संतों से लिया आशीर्वाद
उत्तराखंड के सीएम तीरथ सिंह भी साधु-संतों के स्नान के समय पहुंचे और वहां निरंजनी अखाड़ा और आनन्द अखाड़े के साधु-संतों से आशीर्वाद लिया।