Hathras News : 65 year old MP , Hathras Rajveer Singh Diler passes away #agra
आगरालीक्स… भाजपा के हाथरस से सांसद राजवीर सिंह दिलेर का निधन, लोकसभा चुनाव में भाजपा से नहीं मिली थी टिकट। अचानक से घर पर तबीयत बिगड़ने के बाद परिजन अस्पताल ले गए। उनका निधन हो गया। वे 65 साल के थे।
हाथरस लोकसभा सीट से 2019 में सांसद चुने गए राजवीर सिंह दिलेर अलीगढ़ में अपने आवास पर थे, बुधवार शाम को अचानक से उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन तब तक उनका निधन हो चुका था। उनके निधन का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है।
इगलास से रह चुके हैं विधायक
सांसद राजवीर सिंह दिलेर इगलास से विधायक रह चुके हैं, उनके पिता किशन लाल दिलेर हाथरस से सांसद रहे थे। पिछले चुनाव में भाजपा ने उन्हें हाथरस से चुनाव लड़ाया था लेकिन 2024 के चुनाव में भाजपा ने उन्हें टिकट नहीं दी, उनकी जगह अनूप वाल्मीकि को प्रत्याशी बनाया है।