हाथरसलीक्स…शर्मनाक. 15 साल की किशोरी को क्लीनिक पर डॉक्टर ने चढ़ाई बोतल. हुई बेहोश…होश आया तो नहीं थे शरीर पर कपड़े.
आगरा से सटे हाथरस जिले में 15 साल की किशोरी के साथ क्लीनिक पर दुष्कर्म का मामला सामने आया है. किशोरी ने पुलिस को दी तहरीर में डॉक्टर पर बेहोश कर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है. पुलिस ने किशोरी का मेडिकल कराया है और जांच शुरू कर दी है.ये है मामला
मामला हसायन कोतवाली के एक गांव का है. यहां रहने वाली 15 साल की किशोरी ने पुलिस में दी तहरीर में आरोप लगाया कि 13 जुलाई को वह दवा लेने के लिए एक क्लीनिक पर गई थी. यहां डॉक्टर ने उसे एक बोतल लगाई जिसके बाद वह बेहोश हो गई. होश आने पर उसने खुद को बिना कपड़ों के पाया. किशोरी का आरोप है कि क्लीनिक संचालक ने बेहोशी की हालत में उसके साथ दुष्कर्म किया है. पुलिस ने प्रारंभिक जांच में पाया कि आरोपी एक पैथोलॉजी लैब का संचालक है. मुकदमा दर्ज कर लिया है. किशोरी का मेडिकल कराया गया है. बयान दर्ज कर लिए गए हैं.