हाथरसलीक्स. …सत्संग में भगदड़ से 90 से अधिक मौत, हादसे का कारण आया सामने। एक के बाद एक गिरते गए भोलेबाबा के अनुयायी, मरने वालों अधिकांश महिलाएं। ( Hathras Video News : More Than 90 died in Stamped during Satsang, Reason of Stamped & death )
हाथरस के सिकंदराराऊ के गांव फुलरई में भोलेबाबा का सत्संग चल रहा था, मंगलवार दोपहर में सत्संग समाप्त होने के बाद भोले बाबा काफिले के साथ निकलने से लगे, इसी दौरान अचानक से भगदड़ मच गई। जहां सत्संग हो रहा था उसके दूसरी तरफ के खेत निचाई पर थे और बारिश से खेत की मिटटी गीली हो गई थी। भगदड़ मचने पर एक के बाद एक अनुयायी मिटटी में गिरते गए। अनुयायी मिटटी से निकल नहीं सके और एक ऊपर एक अनुयायी गिरते गए। जब तक भगदड़ रुकती, 200 से अधिक अनुयायी भगदड़ में गिर गए।
चीख पुकार के बीच निकाले बाहर
भगदड़ में अनुयायियों के गिरने पर चीख पुकार मच गई। कुछ देर तक लोग समझ नहीं पाए क्या हो गया, इसके बाद मिटटी में फंसे लोगों को बाहर निकलने में लोग जुट गए। बड़ी संख्या में महिलाएं नीचे दब गईं, उन्हें बाहर नहीं निकाला जा सका। मिटटी में गिरने और उनके ऊपर अनुयायियों के गिरने से दम घुटने से मौत हो गई।
हादसे में 90 से अधिक बताई जा रही मौत
हादसे में कितने लोगों की मौत हुई है अभी इसकी अधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। मगर, 90 से अधिक भोलेबाबा के अनुयायियों की मौत बताई जा रही है। इसमें महिलाओं की संख्या अधिक है।