आगरालीक्स…आगरा में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मारुति एस्टेट में खुला एचडीएफसी बैंक का 47वां एटीएम. ब्रांच की महिला शक्ति ने किया इसका उद्घाटन
महिला दिवस के उपलक्ष में नारी शक्ति का सम्मान
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आज एचडीएफसी बैंक द्वारा मारुति एस्टेट शाहगंज में 47 वें एटीएम का उद्घाटन भावना प्लाजा शाखा की महिला शक्ति के द्वारा किया गया. उद्घाटन में भावना प्लाजा शाखा की श्रीमती दिव्या सिंह, शिवानी गुप्ता, पूजा,खुशबू, शिवा ,अनन्या ,आकृति, बुलबुल, अंकिता उपस्थित रहे! एटीएम का उद्घाटन ब्रांच की महिला शक्ति के द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया. शहरवासियों की सुविधा के लिए एचडीएफसी बैंक द्वारा मारुति स्टेट में नए एटीएम का उद्घाटन किया गयागया. मारुति स्टेट के निवासियों द्वारा एचडीएफसी बैंक के के इस कार्य की सराहना की गई एवं सभी ने एचडीएफसी बैंक के सभी कर्मचारी गणों को धन्यवाद दिया.

आयोजन के दौरान एचडीएफसी बैंक के सर्किल हेड संजय शर्मा ने बताया की बैंक सदैव नारियों का सम्मान करती रही है और उनके उनके विकास के लिए सदैव प्रयत्नशील रहेंगे इसी भावना के अंतर्गत आज बैंक की महिला शक्ति के द्वारा नए एटीएम का उद्घाटन किया गया. उद्घाटन के दौरान एचडीएफसी बैंक के श्री अमित श्रीवास्तव ,निशांत अग्रवाल मनीष मिश्रा, सुशील, रोहित ,मोहित, नरेश एवं स्थानीय निवासी उपस्थित थे.