आगरालीक्स… सोने-चांदी की कीमतें रोजाना एक हजार रुपये से ज्यादा बढ़ रही हैं। सोना 54 हजार, चांदी 71 हजार रुपये को पार कर गई है। जानिये आज के रेट।
रोजाना बढ़ रही हैं कीमतें
रूस-यूक्रेन के बीच जंग के बाद सोने-चांदी की कीमतों में लगातार उछाल आ रहा है। मंगलवार दोपहर को सोना 54,191 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव पर पहुंच गया था, जबकि चांदी 71,857 रुपये प्रति किलो पर चल रही थी। सोने-चांदी की कीमतों में रोजना एक हजार रुपये से ज्यादा की बढ़ोत्तरी हो रही है।
हाजिर और बैंक के रेट वायदा बाजार से होते हैं ज्यादा
सोने-चांदी की कीमतों में रोजाना हो रही बढ़ोत्तरी के कारण बाजार पर भी इसका असर पड़ रहा है। बाजार में खऱीदारी कम हो रही है। एक तरह से बाजार होल्ड पर चल रहा है। हाजिर और बैंक के रेट वायदा बाजार से ज्यादा रहते हैं।
ज्वैलरी के 8 मार्च के रेट
फाइन गोल्ड 999 5341 रुपये प्रति ग्राम
22 कैरेट 5213 रुपये प्रति ग्राम
20 कैरेट 4754 रुपये प्रति ग्राम
18 कैरेट 4326 रुपये प्रति ग्राम
14 कैरेट 3445 रुपये प्रति ग्राम
नोट- ज्वैलरी की बनवाई और जीएसटी चार्ज इसके अतिरक्त रहेगा।