आगरालीक्स.. आगरा के लोगों में संवेदनाएं है, उनका कहना है कि ़़सेवा करने का मौका भी हर किसी को प्राप्त नहीं होगा। वह सौभाग्यशाली होते हैं, जिन्हें जरूरतमंदों की सहायता का मौका मिलता है। यह कहना था संवेदना एक प्रयास संस्था के अध्यक्ष नितेश अग्रवाल का। संस्था द्वारा लंगड़े की चौकी स्थित हरदयाल विकलांग केन्द्र में कैम्प का आयोजन किया। जिसमें लगभग 250 लोगों ने अपरनी परीक्षण कराया। जरूरतमंद विकलांग लोगों को कैलीपर्स उपलब्ध कराए जाएंगे।
हरदयाल विकलांग केन्द्र के निदेशक सुनील अग्रवाल ने बताया कि संवेदना संस्था लगभग 10 वर्षों से उनके साथ जुड़कल विकलांग लोगों के लिए सहायाता के लिए लिए कार्य कर रही है। कहा कि सेवा, सत्संग और साधना यह तीन ऐसी चीज हैं, जिसके सुख की अनुभूति को बयां नहीं किया जा सकता। यही सच्चा सुख प्रदान करते हैं। संस्था के सदस्यों ने उन्हें विकलांगों की सहायता के लिए एक लाख एक हजार का चेक प्रदान किया। इस अवसर पर कैम्प में शामिल होने वाले विकलांग भाईयों व बहनों को भोजन भी कराया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से श्याम सुंदर माहेश्वरी, मयंक कुमार अग्रवाल, अवध कुमार सिंघल, अनूप गुप्ता, नरेन्द्र गर्ग, रविन्द्र गोयल, राजेन्द्र कुमार मित्तल, संजय अग्रवाल, वीरेन्द्र सिंघल, मनोज कुमार गुप्ता, संजीव अग्रवाल, किशन कुमार गर्ग, रमेश चंद अग्रवाल. आशी अग्रवाल, उर्मिला माहेश्वरी आदि मौजूद थे।