आगरालीक्स.. आगरा में बिजली का काम करने वाले ठेकेदारों का शोषण हो रहा है, इसके विरोध में दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम (डीवीवीएनएल) में हो रहे शोषण के खिलाफ ठेकेदारों ने रैली निकालकर प्रदर्शन किया। कार्यालय पहुंचकर नारेबाजी की व एमडी को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा। इससे पूर्व हाल ही में गठित की गई यूपी कॉन्ट्रेक्टर एसोसिएशन का रजिस्ट्रेशन कराकर, एसोसिएशन के कार्यालय निर्भय नगर B-35 में गोष्ठी भी आयोजित की गई। जिसमें मंडल भर के सैकड़ों कॉन्ट्रेक्टरों ने भाग लेकर अपनी पीड़ा व्यक्त की।
एसोसिएशन के अध्यक्ष रामेश्वर लवानिया के नेतृत्व में निर्भय नगर से एकत्र होकर सैकड़ों की संख्या में ठेकेदार दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम (डीवीवीएनएल) कार्यालय पहुंचे। भुगतान के वक्त ऐसी कंडीशन लगा दी जाती हैं, जो अनुबंध के वक्त नहीं होती। काम पूरा होने के 2-3 साल बाद जांच कर खामियां निकाल पैमेंट रोका जा रहा है। गुजरात की प्राइवेट कम्पनी इलेक्ट्रिक रिसर्च एंड डवलपमेंट कम्पनी जांच करती है। जिस काम का निरीक्षण डीवीवीएनल के एमडी से लेकर जेई तक किया जाता है, उसमें प्राइवेट कम्पनी का निरीक्षण क्यों? मेन पॉवर सप्लाई के लिए भी प्रोपराइटर वाली छोटी संस्थाओं को अब कॉन्ट्रेक्ट नहीं मिलेगा। लिमिटेड सम्पनी का होना जरूरी है। इससे छोटी-छोटी कम्पनियां बंद हो जाएगी और कुछ बड़ी कम्पनियों की ही मनमानी चलेगी। कहा कि टेंडर में कम्पनियों के भाग लेने के बाद उसे बिना खोले कैंसिल कर दिया जाता है। 3-3 महीने से भुगतान नहीं हुआ।
एमडी एसके वर्मा से मिलकर उन्हें ज्ञापन सौंपा। एमडी ने ठेकेदारों की समस्याओं के जल्दी नारण का आश्वासन दिया। इस अवसर पर मुख्य रूप से एसोसिएशन के उपाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह, सचिव अखिलेश दुबे, कोषाध्यक्ष व मीडिया प्रभारी राजेश खंडेलवाल, सत्यपाल सिंह, पप्पू, मुकेश, भोला चौहान, राजू तोमर, रघुवीर सिंह, प्रवीन अग्रवाल, सरताज खान, सिराजुद्दीन, मनोज चौधरी, सईद, पंकज आदि मौजूद थे।