Tuesday , 16 June 2026
Home टॉप न्यूज़ Woman pharmacist killed, relative injured after tractor hit bike in Agra
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Woman pharmacist killed, relative injured after tractor hit bike in Agra

137

आगरालीक्स… आगरा में बाइक से रिश्ते के भाई के साथ जा रही महिला फार्मेसिस्ट को टैक्ट्रर ने कुचला, हादसे में महिला फार्मेसिस्ट की मौत, युवक की हालत गंभीर है, सेंट पैट्रिक्स की छात्रा की नगर निगम के टैंकर की टक्कर से मौत हो गई है, ऐसे में यह तीसरी घटना है, इससे लोगों में आक्रोश है।
मोतीकटरा के जत्ती कटरा निवासी राजबहादुर की 22 वर्षीय बेटी रेणुका एटा के आर्मी हॉस्पिटल में संविदाकर्मी है। गुरुवार सुबह वह घर से एटा जाने के लिए निकली थी। पड़ोस में रहने वाला रिश्ते का भाई सौरभ उसे छोड़ने के लिए बाइक से जा रहा था। सेंट जोंस चौराहे पर अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद भी चालक ने ट्रैक्टर को नहीं रोका। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। हरीपर्वत पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया, डॉक्टरों ने रेणुका को मृत घोषित कर दिया। सौरभ का अभी इलाज चल रहा है। जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने हंगामा किया। इंस्पेक्टर हरीपर्वत महेश गौतम सहित पुलिस फोर्स पहुंच गया। परिजनों का समझा बुझाकर शांत किया गया, उसके सौरभ की हालत गंभीर है।


16 अगस्त को सेंट पैट्रिक्स के सामने हादसे में छात्रा की मौत
आगरा में सेंट पैट्रिक्स की छात्रा गार्गी की मौत के बाद चार घंटे तक स्कूल वाले क्षेत्रों में वाहन पर रोक की कवायद चल रही है, इसके लिए एसपी ट्रैफिक ने नगर आयुक्त को पत्र भेजा है। उन्होंने स्कूल खुलने और छुट्टी के समय स्कूल क्षेत्र से नगर निगम के डंपर सहित अनय वाहनों के संचालन पर रोक लगाने के लिए कहा है।
आगरा में 16 अगस्त को आॅटो पार्क विक्रेता आनंद ​शर्मा निवासी मदिया कटरा की बेटी गार्गी को सेंट पैट्रिक्स स्कूल से निकलते ही नगर निगम के डंपर ने चपेट में ले लिया था। 25 अगस्त को इलाज के दौरान मौत हो गई थी।
सुबह और दोपहर में स्कूल के पास न चलें वाहन
ऐसे में एसपी ट्रैफिक प्रशांत कुमार प्रसाद ने नगरायुक्त अरुण प्रकाश को पत्र लिखकर कहा है कि सुबह छह बजे से आठ बजे और दोपहर में 1.15 बजे से 3.15 बजे के बीच स्कूल क्षेत्रों से नगर निगम के कूड़ा वाहन न गुजरने देने को आग्रह किया है। नगर आयुक्त अरुण प्रकाश ने भी इस पर सहमति जता दी है। इसलिए अब चार घंटे शहर में स्कूल क्षेत्रों से नगर निगम के डंपर नहीं गुजरेंगे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: 15000 visitor in three day Food & Expo in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा के फूड एक्सपो में सामने आया कि रसोई में...

बिगलीक्स

Agra Live News: 70 Patients of 7 state operate in Bone Hospital, Prtappura, Agra, Video

आगरालीक्स …Agra News: आगरा के बोन हॉस्पिटल में सात राज्यों के 70...

बिगलीक्स

Agra Live News: Divission Assistant Commissioner (drug) & Drug Inspector Agra transfer

आगरालीक्स …Agra Live News: आगरा में छापेमारी से मची खलबली के बाद...

बिगलीक्स

Agra Live News: 13-year-old Prince was murdered by his own friend in Kiraoli…#agranews

आगरालीक्स…चौंकाने वाला खुलासा. आगरा के किरावली में 13 साल के प्रिंस की...

error: Content is protected !!