आगरालीक्स.. आगरा में मानसून की बारिश से हालात बिगड गए, बिजलीघर पर दुकान की दीवार ढह गई, दुकान और घरों में कई क्षेत्रों में पानी भर गया।
आगरा में गुरुवार को मानसून की पहली बारिश हुई, शाम को बूंदाबांदी शुरू हुई और रात होते होते तेज बारिश होने लगी। एक घंटे की बारिश में ही बिजलीघर, खेरिया मोड, रामबाग सहित कई क्षेत्रों में दुकानों में पानी भर गया, सडक पानी में डूब गई।

पहली बारिश में ही हालात बिगडे
आगरा में मानसून की पहली बारिश में ही हालात बिगड, पहली बारिश के बाद शहर में जगह जगह जलभराव हो गया, वाहन फंस गए और जाम लग गया।
आठ जुलाई तक बारिश
मौसम विभाग का अनुमान है कि आठ जुलाई तक लगातार बारिश होगी। इससे तापमान में गिरावट आएगी।