Video: First Monsoon rain causes water logging in Agra
आगरालीक्स ..आगरा में मानसून की पहली बारिश से मुंबई जैसे हालात हो गए, कई क्षेत्रों में दुकान और घरों में पानी भरा , सडकें जलमग्न हो गईं । मौसम विभाग का अनुमान है कि आठ जुलाई तक लगातार मानसून की बारिश होगी।
आगरा में गुरुवार को मानसून की पहली बारिश हुई, शाम को बूंदाबांदी शुरू हुई और रात होते होते तेज बारिश होने लगी। एक घंटे की बारिश में ही बिजलीघर, खेरिया मोड, रामबाग सहित कई क्षेत्रों में दुकानों में पानी भर गया, सडक पानी में डूब गई।
पहली बारिश में ही हालात बिगडे
आगरा में मानसून की पहली बारिश में ही हालात बिगड, पहली बारिश के बाद शहर में जगह जगह जलभराव हो गया, वाहन फंस गए और जाम लग गया।
आठ जुलाई तक बारिश
मौसम विभाग का अनुमान है कि आठ जुलाई तक लगातार बारिश होगी। इससे तापमान में गिरावट आएगी।
05-Jul | 28.0 | 37.0 | Partly cloudy sky with one or two spells of rain or thundershowers | |
06-Jul | 27.0 | 37.0 | Partly cloudy sky with one or two spells of rain or thundershowers | |
07-Jul | 27.0 | 37.0 | Partly cloudy sky with one or two spells of rain or thundershowers | |
08-Jul | 27.0 | 37.0 | Partly cloudy sky with one or two spells of rain or thundershowers | |
09-Jul | 26.0 | 37.0 | Partly cloudy sky with possibility of rain or Thunderstorm | |
10-Jul | 26.0 | 36.0 | Partly cloudy sky with possibility of rain or Thunderstorm |