आगरालीक्स…(4 August 2021 Agra News) आगरा में भारी बारिश की चेतावनी. मौसम विभाग ने आने वाले तीन दिनों के लिए जारी किया ये अलर्ट…घटकर इतना पहुंंच गया है तापमान
बूंदाबांदी ने मौसम किया सुहाना
आगरा में मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी दी है. आगरा ही नहीं आसपास के शहरों में भी बारिश को लेकर अलर्ट है. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आने वाले तीन दिनों में आगरा में जमकर बारिश होगी. ये बारिश रिकॉर्ड भी बना सकती है. आगरा में मानसूनी बारिश ने मौसम में ठंडापन ला दिया है. तापमान लगातार कम हो रहा है. बुधवार को भी आगरा में दिनभर काले बादल छाए रहे. शाम को कई स्थानों पर बारिश की भी जानकारी मिली. हालांकि दिनभर कभी बूंदबांदी होती तो कभी हवाएं चलतीं. कुल मिलाकर आगरा का मौसम खुशनुमा बना हुआ है. बुधवार को आगरा का अधिकतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री नीचे 29.8 दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा.
आने वाले दिनों में ऐसा रहेगा मौसम
05-Aug | 24.0 | 30.0 | ![]() | Generally cloudy sky with one or two spells of rain or thundershowers |
06-Aug | 23.0 | 29.0 | ![]() | Generally cloudy sky with one or two spells of rain or thundershowers |
07-Aug | 23.0 | 29.0 | ![]() | Generally cloudy sky with one or two spells of rain or thundershowers |
08-Aug | 24.0 | 30.0 | ![]() | Partly cloudy sky with one or two spells of rain or thundershowers |
09-Aug | 25.0 | 32.0 | ![]() | Partly cloudy sky with possibility of rain or Thunderstorm |
10-Aug | 26.0 | 33.0 | ![]() | Partly cloudy sky with possibility of rain or Thunderstorm |