आगरालीक्स…(1 August 2021 Agra News) आगरा में अगले 24 घंटे के अंदर भारी बारिश की चेतावनी है. आज रात से ही छाए हुए हैं काले बादल. जानिए तापमान कितना रहेगा और कैसा रहेगा मौसम
काले घने बादल छाएंगे जो लाएंगे बारिश
आगरा में अगले 24 घंटे के अंदर भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. मौसम विभाग का पूर्वानुमान हैं कि आगरा में सोमवार को पूरे दिन काले घने बादल छाए रहेंगे और भारी बारिश होगी. इधर रविवार को भी बादलों और सूरज में आंख मिचोली चलती रही. कभी काले घने बादल छा जाते तो कभी सूरज की तेज किरणें. सोमवार को आगरा का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 32.1 दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 24.8 रहा जो कि सामान्य से दो डिग्री कम था. मौसम विभाग का कहना है कि सोमवार को भारी बारिश से तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा सकती है. इस दौरान अधिकतम तामपान 29 डिग्री तक हो सकता है.
शुक्रवार को हुई थी रिकॉर्ड बारिश
आगरा में पहले बुधवार और फिर शुक्रवार को रिकॉर्ड बारिश हुई है. शुक्रवार को तो आगरा में हुई बारिश ने पिछले कई सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया. मौसम विभाग ने बताया कि शुक्रवार को आगरा में 76 एमएम बारिश हुई जो कि एक दिन में पिछले कई सालों से इतनी नहीं हुई है. सोमवार को भी भारी बारिश हो सकती है.
यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ रहा
इधर पहाड़ी इलाकों में भी बारिश का दौर जारी है. जिसके कारण नदियों का जलस्तर भी बढ़ रहा है. हरियाणा के हथिनी कुंड व मथुरा के गोकुल बैराज से लगातार यमुना में पानी छोड़ा जा रहा है जिसके कारण आगरा में यमुना इस समय लबालब चल रही हैं. यमुना का जलस्तर 487 है जो कि अलर्टमोड से कुछ ही कम है.
01-Aug | 25.0 | 32.0 | ![]() | Generally cloudy sky with moderate rain |
02-Aug | 25.0 | 29.0 | ![]() | Generally cloudy sky with Heavy rain |
03-Aug | 25.0 | 32.0 | ![]() | Generally cloudy sky with Light rain |
04-Aug | 26.0 | 32.0 | ![]() | Generally cloudy sky with moderate rain |
05-Aug | 26.0 | 31.0 | ![]() | Generally cloudy sky with moderate rain |