
21 अगस्त 2015. 43 साल के श्याम मनोहर राय को अवैध रूप से पिस्टल रखने पर मुंबई पुलिस गिरफ्तार करती है. पुलिस पूछताछ में वह बताता है कि 2012 में एक मर्डर में भी वह शामिल था। वह बताता है कि वह स्टार टीवी के पीटर मुखर्जी की पत्नी इंद्राणी मुखर्जी ( 9एक्स मीडिया की फाउंडर) का ड्राइवर था. और इंद्राणी के कहने पर ही उसने शीना बोरा नाम की महिला का कत्ल कर लाश रायगढ़ के जंगल में दफना दी थी.
24 अप्रैल 2012 श्याम मनोहर राय ने पुलिस को बताया कि वो, इंद्राणी, उनका पूर्व पति संजीव खन्ना शीना के साथ मुंबई के बांद्रा इलाके से रायगढ़ कार में गए थे. कार में ही उन्होंने पहले शीना की गला दबा कर हत्या कर दी और फिर रायगढ़ कें सुनसान जंगल में पेट्रोल डाल कर लाश जलाने के बाद बाकी हिस्सा दफना दिया.
बेटी को बताया बहन
इंद्राणी ने बताया कि शीना उनकी बहन है और तीन साल से अमेरिका में रह रही है. मगर जब राय और उनका सामना कराया गया तो आखिरकार वो टूट गईं. और कत्ल की बात कबूल कर ली.
कौन है शीना
इंद्राणी के पहले पति की बेटी 24 वर्षीय शीना ने 2009 में सेंट जेवियर्स कॉलेज, दिल्ली से बीए इकोनॉमिक्स किया था। इसके बाद वर्ष 2011 में वह रिलायंस एडीएजी में असिस्टेंट मैनेजर थी। पीटर मुखर्जी के बेटे राहुल और शीना के संबंध थे, राहुल रिश्ते में शीना का सौतेला भाई था।
Leave a comment