आगरालीक्स.. यूपी में सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित आगरा के हैं, यूरोप, स्विटजरलैंड, पेरिस में हनीमून मनाकर आगरा लौटी युवती में कोरोना की पुष्टि के बाद भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। यूपी में अभी तक 13 कोरोना कोविड 19 पॉजिटिव केस आए हैं, इसमें से आठ केस आगरा के हैं। दो दो केस लखनउ और नोएडा से हैं और एक केस गाजियाबाद का है।
इटली से आगरा लौटे खंदारी क्षेत्र निवासी जूता कारोबारी सगे भाई, उनकी मां, एक भाई की पत्नी, दो बच्चों में दो मार्च को कोरोना वायरस की पुष्टि होने के बाद दिल्ली सपफदरजंग हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। जूता कारोबारी की फैक्र्टी में मैनेजर और उनकी पत्नी में दो दिन बाद कोरोना वायरस की पुष्टि हुई, ये भी दिल्ली में भर्ती हैं, इस तरह आगरा में सात लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई थी।
यूरोप में हनीमून मनाने के बाद बेंगलुरू से आगरा आई युवती में भी पुष्टि
आगरा के रेलवे अधिकारी निवासी रेलवे कॉलोनी ने एक महीने पहले अपनी बेटी की शादीपे बेंगलुरू निवासी आईटी कंपनी में कार्यरत अधिकारी से की थी। शादी के बाद दोनों 25 फरवरी को यूरोप, स्विटजरलैंड, पेरिस में हनीमून मनाने के बाद छह मार्च को मुंबई पहुंचे, वहां से बेंगलुरू, युवती बेंगलुरू से नौ मार्च को आगरा आ गईं, बेंगलुरू से सूचना मिलने के बाद आगरा के स्वास्थ्य विभाग ने रेलवे कॉलोनी में युवती के परिजनों से संपर्क किया, 12 मार्च को युवती के सैंपल लेकर एएमयू अलीगढ भेजे गए। वहां जांच में हैवी वायरल लोड आने पर 13 मार्च को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एसएन में भर्ती करा दिया, रविवार को आई रिपोर्ट में कोरोना की पुष्टि हुई है, युवती एसएन में भर्ती है।