Wednesday , 5 February 2025
Home agraleaks Himani Bundela of Agra will be seen on Hotseat in KBC today#agranews
agraleaksटॉप न्यूज़देश दुनियाबिगलीक्ससिटी लाइव

Himani Bundela of Agra will be seen on Hotseat in KBC today#agranews

आगरालीक्स(30th August 2021 Agra News)…आज रात कौन बनेगा करोड़पति—13 में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के सामने हॉटसीट पर होंगी आगरा की हिमानी बुंदेला. एपीसोड देखने को पूरा शहर कर रहा इंतजार. सीएम योगी बोले—प्रदेश का बढ़ाया मान.

पूरा शहर कर रहा इंतजार
आगरा की हिमानी बुंदेला केबीसी—13 में पहली करोड़पति बन गई हैं। इस एपीसोड का प्रसारण सोमवार रात नौ बजे होगा। इसमें वह सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के सामने होंगी। हॉटसीट पर बैठकर वह एक करोड़ तक के प्रश्नों का उत्तर देंगी। इस एपीसोड को देखने के लिए उनके परिवार समेत पूरा शहर इंतजार कर रहा है। खुद हिमानी बुंदेला भी काफी उत्साहित हैं।

हादसे में चली गई थी आंखों की रोशनी
हिमानी बुंदेला केंद्रीय विद्यालय—1 एक में गणित पढ़ाती हैं। एक दर्दनाक हादसे में उनकी आंखों की रोशनी चली गई थी। अमिताभ के सामने उन्होंने गजब का उत्साह दिखाते हुए सभी सवालों के सही जवाब दिए। शो के बीच में उन्होंने अमिताभ बच्चन से कहा कि उनका एक सपना पूरा हो गया। वह काफी उत्साहित हैं। बता दें कि सोमवार और मंगलवार को केबीसी का एपीसोड प्रसारित किया जाएगा।

सीएम बोले—युवाओं को प्रेरित करेगी उनकी यह उपलब्धि
सीएम योगी आदित्यनाथ ने हिमानी बुंदेला को बधाई दी है। कहा है कि नेत्रहीन होने के बावजूद हिमानी बुंदेला ने अपने दृढ़ संकल्प, परिश्रम और प्रतिभा से ‘केबीसी-13’ में पहली ‘करोड़पति’ बनकर प्रदेश का मान बढ़ाया है। उनकी यह उपलब्धि प्रदेश के युवाओं को प्रेरित करेगी।

पांच साल से कर रही थीं प्रयास
हिमानी ने बताया कि व​ह पिछले पांच साल से लगातार केबीसी में भाग लेने के लिए कोशिश कर रही थीं। इस बार मई में उनकी यह कोशिश पूरी हुई।

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News : Agra Police help to refund extra money charge by Mobile shop owner#Agra

आगरालीक्स ..Agra News .आगरा में दुकानदार ने बुजुर्ग को मार्केट रेट से...

देश दुनियाबिगलीक्स

Delhi Election 2025 : Voting for 70 seats start from 7PM on 5th February, Counting on 8th February#Agra

नईदिल्लीलीक्स..Delhi Election 2025 .. दिल्ली की सरकार चुनने के लिए कल यानी...

बिगलीक्स

Taj Mahotsav 2025 : Piyush Mishra, Malini Awasthi, Jassi gill, Sunil grover perform, Full Detail#Agra

आगरालीक्स…Taj Mahotsav 2025 : ताजमहोत्सव में गूंजेगा इक बगल में चांद होगा,...

टॉप न्यूज़

Agra News: Max filled with liquor overturned in Agra, crowd of people reached to loot…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में शराब से भरी मैक्स पलटी, लूटने के लिए पहुंच गई...