आगरालीक्स ..आगरा में हिस्ट्रीशीटर ने ठेकेदार से एक करोड की चौथ मांगी, ठेकेदार की तहरीर पर आगरा में हिस्ट्रीशीटर मोनू यादव पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
कानपुर के विकास दुबे प्रकरण के बाद पुलिस ने हिस्ट्रीशीटरों पर कार्रवाई शुरू कर दी है, ऐसे में खंदारी कॉलोनी निवासी सिचाई विभाग के ठेकेदार सचिन कुमार ने तहरीर दी है, इसमें आरोप लगाया है कि नगला रामबल निवासी हिस्ट्रीशीटर मोनू यादव, दयालबाग निवासी प्रदीप यादव और हाकिम सिंह यादव ने उनकी कालिंदी विहार में स्थित प्रॉपर्टी पर विवाद खडा कर दिया, हिस्ट्री शीटर मोनू यादव ने एक करोड़ की चौथ की मांग मांगी। चौथ नहीं दी तो 2017 में घर की पार्किंग में खड़ी कार पर फायरिंग करा दी। इससे वे दहशत में आ गए,चौथ न देने पर जान से मारने और अपहरण की भी धमकी दी। कई बार शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। इंस्पेक्टर एत्माद्दौला उदयवीर सिंह मलिक का मीडिया से कहना है कि एससी-एसटी एक्ट, जान से मारने की धमकी देने और चौथ मांगने की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
हिस्ट्रीशीटर मोनू यादव पुलिस की टॉप टेन सूची में शामिल
हिस्ट्रीशीटर मोनू यादव जिले के टॉप टेन अपराधियों में शामिल है। 22 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। रंगबाजी में फायरिंंग, मारपीट और चौथ वसूली के मुकदमे शामिल हैं। एक सप्ताह में उसके खिलाफ दो और मुकदमे दर्ज हुए हैं। पुलिस उसकी तलाश में कई स्थानों पर दबिश दे चुकी है। वह हाथ नहीं आया है। हिस्ट्रीशीटर की संपत्ति के बारे में भी पुलिस जानकारी जुटा रही है।