नईदिल्लीलीक्स… हॉकी विश्व कप के 15 वें संस्करण का आज से आगाज। भारत और स्पेन के बीच पहला मुकाबला आज शाम राउरकेला के बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम में।
हरमनप्रीत के नेतृत्व में दूसरी बार ट्रॉफी की आस

भारतीय पुरुष हॉकी टीम का लक्ष्य हरमनप्रीत सिंह के नेतृत्व में दूसरी बार विश्व कप ट्रॉफी हासिल करना है।
1975 में भारत ने जीता था स्वर्ण पदक
भारत ने 1975 में हॉकी टीम ने अजीतपाल सिंह के नेतृत्व में पहली बार स्वर्ण पदक जीता था।
हॉकी विश्वकप में 16 टीमें
हॉकी विश्व कप में कुल 16 देश हिस्सा ले रहे हैं। भाग लेने वाले देशों को चार टीमों के चार समूहों में विभाजित किया गया है।
पूल-ए
ऑस्ट्रेलिया, अर्जेंटीना, फ्रांस और दक्षिण अफ्रीका की टीम शामिल हैं।
पूल-बी
डिफेंडिंग चैंपियन बेल्जियम, जर्मनी, दक्षिण कोरिया और जापान के साथ है।
पूल-सी
नीदरलैंड के साथ न्यूजीलैंड, मलेयेशिया और चिली की टीमें हैं।
पूल-डी
भारत के साथ स्पेन, इंग्लैंड और वेल्स की टीमें हैं।
भारतीय टीम कब-कब मैच खेलेगी?
तारीख खिलाफ समय
13 जनवरी स्पेन शाम 7:00 बजे
15 जनवरी इंग्लैंड शाम 7:00 बजे
19 जनवरी वेल्स शाम 7:00 बजे
हॉकी विश्व कप के मैचों का प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा।