आगरालीक्स….. बसंत पंचमीं के साथ ब्रज में होली के रंग में लोग रंगने लगे हैं। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में ठाकुर जी ने भक्तों के साथ होली खेली, 40 दिन तक ब्रज में होली का उल्लास।

बसंत पंचमी पर ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में गुलाल उड़ा, ठाकुर जी ने भक्तों के साथ होली खेली। इसके साथ ही ब्रज में होली उल्लास शुरू हो गया है। ब्रज में 40 दिन तक होली मनाई जाएगी। बरसाने और नंदगांव में लठमार होली होगी। ब्रज में होली के लिए हर रोज अलग अलग कार्यक्रम होंगे। टेसू के फूल और गुलाल उड़ेगा।
आठ मार्च को होली
देश भर में होली आठ मार्च को मनाई जाएगी। इस बार होली पहले मनाई जा रही है, अमूमन मार्च के अंतिम सप्ताह में होली मनाई जाती है।