नईदिल्लीलीक्स… टीम इंडिया के ऑलराउंडर अक्षर पटेल अब शादी के बंधन में बंध गए हैं। अक्षर ने अपनी मंगेतर मेहा पटेल के साथ साथ फेरे लिए। देखें फोटो

वडोदरा में किया गया शादी का आयोजन

अक्षर पटेल की शादी वडोदरा में गुरुवार रात हुई। शादी समारोह में जयदेव उनादकट समेत कई क्रिकेटरों ने शिरकत की। उनादकट ने शादी के कुछ फोटो भी शेयर किए हैं।

शादी का वीडियो भी हुआ वायरल
अक्षर पटेल की शादी का वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें में वह कार में बैठकर रवाना हुए हैं। अक्षर और मेहा की सगाई पिछले वर्ष हुई थी। मेहा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं।