Thursday , 4 June 2026
Home आगरा Radhaswoami Mat Guru Prof. Agam Prasad Mathur last rites perform today on 27th January 2023 #agra
आगराबिगलीक्स

Radhaswoami Mat Guru Prof. Agam Prasad Mathur last rites perform today on 27th January 2023 #agra

253

आगरालीक्स…. राधास्वामी मत के पांचवें गुरु दादाजी महाराज प्रो. अगम प्रसाद माथुर की अंतिम यात्रा आज,

राधास्वामी मत हजूरी भवन के पांचवें गुरु दादाजी महाराज प्रो. अगम प्रसाद माथुर का बुधवार दोपहर में हजूरी ​​भवन में निधन हो गया। गुरुवार को सुबह से ही देश विदेश से अनुयायी हजूरी भवन में पहुंच गए हैं। उनके अंतिम दर्शन करने के लिए दूर दूर से अनुयायी पहुंच रहे हैं।
आज सुबह 10 बजे अंतिम यात्रा
राधास्वामी सत्संग के आदि केंद्र हज़ूरी भवन पीपल मंडी आगरा के अधिष्ठाता परम पुरुष पूरन धनी दादाजी महाराज प्रोफेसर अगम प्रसाद माथुर ने बुधवार को चोला छोड़ दिया है। अंतिम यात्रा दिनांक 27-01-01 2023 दिन शुक्रवार को हज़ूरी भवन पीपल मंडी, आगरा से प्रातः 10 बजे ताज गंज के लिए प्रस्थान करेगी।
सबसे बड़े बेटे थे प्रो. अगम प्रसाद माथुर
राधास्वामी मत के चतुर्थ गुरु आचार्य कुंवर जी महाराज के बेटे आनंद प्रसाद के चार पुत्र और चार पुत्रियों थी। इसमें प्रो. अगम प्रसाद माथुर सबसे बड़े थे, 27 जुलाई 1930 को हजूरी भवन में प्रो. अगम प्रसाद माथुर का जन्म हुआ, उनका जन्म उसी कक्ष में हुआ था जिसमें चतुर्थ आचार्य कुंवर जी महाराज का जन्म हुआ। इनका नाम अगम रखा गया, दूसरे पत्र शब्द प्रसाद माथुर, तीसरे स्वामी प्रसाद माथुर, चौथे सरन प्रसाद माथुर।
1959 में राधास्वामी सत्संग के पांचवें गुरु बने
राधास्वामी मत के पांचवें गुरु दादाजी महाराज प्रो. अगम प्रसाद माथुर 1959 में पाचवें गुरु बने। आगरा कॉलेज में अध्यापन कार्य करने के बाद 22 अक्टूबर 1982 को आगरा विवि के कुलपति बने, 1985 में उनका कार्यकाल समाप्त हो गया। इसके बाद दूसरी बार 28 अप्रैल 1988 को ​आगरा विवि के कुलपति बने और 27 अप्रैल 1991 तक कुलपति रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Weather: Strong winds are blowing in Agra. weather has changed since evening…#agranews

आगरालीक्स…क्या आज रात को होगी बारिश….आगरा में चल रहीं तेज हवाएं. शाम...

आगरा

Agra Live News: Agra Metro is the best option for environmental protection…#agranews

आगरालीक्स…क्या आगरा में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में मेट्रो सबसे बेहतर विकल्प...

आगरा

Agra Live News: Paalna Utsav held at the ancient Pushtimargiya Shri Thakur Mathuradhish Ji Maharaj Temple in Agra…#agranews

आगरालीक्स…पालना उत्सव में पुष्पों से सजे हिंडोले में झूले ठाकुरजी…आगरा के प्राचीन...

बिगलीक्स

Agra Live News: A new city will be built in Agra, modeled after Delhi-NCR. The UP Cabinet has approved crores of rupees for the new city…#agranews

आगरालीक्स…दिल्ली एनसीआर की तर्ज पर आगरा में बनेगा नया शहर. ग्रेटर आगरा...

error: Content is protected !!