आगरालीक्स… आगरा की एचआर मैनेजर को कंपनी संचालक दुबई ले गया, वहां उसके साथ यौन शोषण किया, उसे अपनी पत्नी की तरह से रखा, युवती कंपनी संचालक से शादी करने के लिए कहने लगी तो इन्कार कर दिया। युवती ने एसएसपी से शिकायत की है, एसएसपी ने सीओ लोहामंडी को जांच के आदेश दिए हैं। युवती चाहती है कि कंपनी संचालक पर दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज हो, जिससे वह किसी और के साथ ऐसा काम ना कर सके।
आगरा के शाहगंज क्षेत्र निवासी युवक की गई कंपनी हैं, उसकी कंपनी में 2011 में युवती ने एचआर मैनेजर के पद पर ज्वाइन किया, इसके बाद से कंपनी संचालक युवती से नजदीकी बढाने लगा। युवती को शादी का झांसा दिया और उसके परिजनों को भी अपनी बातों में ले लिया।
दुबई ले गया और करने लगा यौन शोषण
युवती का आरोप है कि कंपनी संचालक युवती को 2016 में दुबई ले गया, उसके परिवार के लोग भी उसके साथ गए। दुबई में वो उसके पति की तरह व्यवहार करने लगा। दुबई में वह युवती से पति की तरह से पेश आया, उसके परिजनों ने भी कोई आपत्ति नहीं की। इसके बाद कंपनी संचालक ने युवती को अपनी हवस का शिकार बनाया और यौन शोषण करने लगा। दुबई में उसके साथ रहा, दुबई से लौटने के बाद युवती का यौन शोषण करता रहा।
युवती का आरोप है कि कंपनी संचालक से वह शादी के लिए कहती तो कह देता कि इतनी क्या जल्दी ही। युवती ने शादी के लिए दबाव बनाना शुरू किया तो इन्कार कर दिया। युवती ने कंपनी संचालक के परिजनों से कहा, उन्होंने युवती से बात तक नहीं कीै। युवती का कहना है कि वह कंपनी संचालक पर दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराएगी। जिससे वह किसी और के साथ गंदा खेल ना खेल सके।