आगरालीक्स………. आगरा में केंद्रीय मंत्री डॉ राम शंकर कठेरिया के आवास को खाली कराने की मांग को लेकर विवि के खंदारी परिसर में प्रदर्शन कर रहे एनएसूयआई और एबीवीपी व भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता आमने सामने आ गए। एनएसयूआई के पदाधिकारियों ने पीएम मोदी के विरोध में नारेबाजी की तो उसके जवाब में भायुमो के कार्यकर्ताओं ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलापफ नारेबाजी शुरू कर दी। इसे लेकर एनएसयूआई और एबीवीपी व भाजुयो कार्यकर्ताओं ने तीखी नोंकझोक हुई। यहां तैनात पुलिस पफोर्स ने एनएसयूआई के राष्टीय सचिव अमित सिंह, मनीष गौतम, हर्ष उपाध्याय और धर्मेंद्र चाहर को पकड लिया। इन्हें हिरासत में लेकर थाना न्यू आगरा पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया गया है। इसकी जानकारी होने पर कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी भी थाना न्यू आगरा में पहुंच गए। वे केंद्रीय मंत्री के समर्थन में आए एबीवीपी और भाजयुमो के खिलापफ मुकदमा दर्ज करने की मांग कर रहे हैं। इसे लेकर पुलिस से भी तडक भडक हो गई।
Leave a comment