Friday , 16 January 2026
Home टॉप न्यूज़ Dream girl Hema tweet: How I wish he followed traffic rules, Hema help me to save my daughter
टॉप न्यूज़

Dream girl Hema tweet: How I wish he followed traffic rules, Hema help me to save my daughter

hema tweet
आगरालीक्स…… फिल्म एक्ट्रेस और सांसद हेमा मालिनी ने दौसा में हुए एक्सीडेंट को लेकर किए ट्वीट  हैं। इनमें हेमा ने कहा कि अगर बच्ची के पिता ट्रैफिक नियमों का पालन कर रहे होते तो यह एक्सीडेंट टाला जा सकता था। हेमा के बयान से नाराज मौत की शिकार बच्ची के पिता ने कहा है कि उन्हें बोलने के पहले सोचना जरूर चाहिए। उन्होंने कहा कि एक्सीडेंट में मेरी कोई गलती नहीं थी, मैं इंडीकेटर ऑन करके गाड़ी टर्न कर रहा था। उन्होंने कहा कि जिस गाड़ी से हेमा को हॉस्पिटल पहुंचाया गया अगर उसी गाड़ी से मेरी बेटी को भी ले जाया जाता तो उसकी जान बचाई जा सकती थी।
हेमा ने मीडिया की खबरों पर लिखा, ‘सनसनी की भूखी मीडिया और कुछ लोगों ने पहले दिन से ही जब मैं परेशान और गहरे सदमे में थी, मुझे बदनाम करने में लग गए।’हेमा ने यह भी लिखा, ‘विश्वास नहीं होता कि वे दरअसल मानवता के सबसे निचले स्तर पर गिर गए। मैं सिर्फ उनसे इतना ही कहूंगी कि आपको शर्म आनी चाहिए और भगवान आपका भला करे!’
हेमा ने ट्वीट में कहा कि उन्हें इस बात का बहुत दुख है कि हादसे में एक बच्चे की जान चली गई। उन्‍होंने बच्ची के घायल परिजनों के प्रति हमदर्दी भी जताई, लेकिन यह भी कहा कि अगर बच्ची के पिता ट्रैफिक नियमों का पालन कर रहे होते तो यह एक्सीडेंट टाला जा सकता था। हालांकि, हेमा के बारे में भी कहा गया था कि वह सीट बेल्‍ट लगाए बिना कार में बैठी थीं। इस बारे में उन्‍होंने कोई सफाई नहीं दी है।
हेमामालिनी बीते गुरुवार को जयपुर जाते हुए राजस्थान के दौसा में सड़क हादसे में घायल हो गईं थीं। उनकी मर्सडीज सामने से आ रही एक ऑल्‍टो कार से टकरा गई थी। ऑल्‍टो में सवार चार साल की बच्ची की मौत हो गई थी और उसके माता-पिता, भाई और एक अन्‍य रिश्‍तेदार घायल हो गए थे। हेमा भी घायल हुई थीं। उन्‍हें जयपुर के फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया था जहां उनकी प्‍लास्टिक सर्जरी भी की गई थी। पुलिस ने हेमा के ड्राइवर को गिरफ्तार किया था जिसे कुछ ही घंटे के भीतर जमानत मिल गई थी।

Hema Malini tweet……………
Hema Malini ‏@dreamgirlhema
(Contd) How I wish the girl’s father had followed the traffic rules – thn this accident could have been averted & the lil one’s life safe!

Hema Malini ‏@dreamgirlhema 8h8 hours ago
My heart goes out to the child who unnecessarily lost her life and the family members who have been injured in the accident. Contd

Hema Malini ‏@dreamgirlhema 16h16 hours ago
…who actually & unbelievably stooped to the lowest levels of human decency, I can only say “Shame on u” &”God Bless”!

Hema Malini ‏@dreamgirlhema 16h16 hours ago
As for the sensation-hungry media & a few members of the public who had a field day maligning me even when I was helpless &in deep trauma..

Hema Malini ‏@dreamgirlhema 16h16 hours ago
..field has brot so much goodwill, I’m amazed! Thank u all for this love for which I am eternally grateful! U have given me so much strength

Hema Malini ‏@dreamgirlhema 16h16 hours ago
Just going thro ur replies!The accident has shown me how much u ppl love me & care for my welfare. All my years spent in the entertainment..

Hema Malini ‏@dreamgirlhema 17h17 hours ago
my heart for ur genuine concern & prayers which have helped in my recovery frm the nightmare & trauma I’ve undergone. Love u all

Hema Malini ‏@dreamgirlhema 17h17 hours ago
I’m touched & overwhelmed by the many msgs & calls frm well wishers in India & frm the world over. I thank each one of u frm the bottom of..

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Local News: A pair of rare Puganur cows brought from Andhra Pradesh at the Mankameshwar Mandir, Agra…#agranews

आगरालीक्स…वीडियो देखें, आगरा के मनकामेश्वर मंदिर में गोपालन के लिए आंध्रप्रदेश से...

टॉप न्यूज़

Agra Local News: Ticket checking at railway stations. Fines amounting to Rs 3,52,740 collected from 570 passengers…#agranews

आगरालीक्स…आगरा मंडल के रेलवे स्टेशनों पर ​आज मेगा किलाबंदी टिकट जांच का...

टॉप न्यूज़

Agra Local News: Food and drink shops in Agra will now remain open till 12 midnight…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अब रात 12 बजे तक खुलेंगी खान-पान व चाट की...

टॉप न्यूज़

Agra Local News: ISBT Metro station is taking shape, its design will be different from other stations….#agranews

आगरालीक्स…आगरा का आईएसबीटी मेट्रो होने लगा तैयार..हाइवे के तीनों स्टेशनों पर सड़क...

error: Content is protected !!