आगरालीक्स….. आगरा में स्कूल गए बेटे का फोन न मिलने पर परिजनों ने 112 नंबर पर कॉल किया, पीआरपी टीम स्कूल पहुंची, ग्राउंड में बेहोश मिला छात्र। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
आगरा में कोरोना के केस कम होने पर स्कूल खुल गए हैं, स्कूलों में छात्र जाने लगे हैं। आगरा के हरीपर्वत क्षेत्र के एक स्कूल में पढ़ने वाले छात्र के पिता ने 112 नंबर पर कॉल किया, पीआरपी पर तैनात पुलिस कर्मियों को बताया कि उनका बेटा पेपर देने स्कूल गया था अब उसका फोन नहीं मिल रहा है।
स्कूल पहुंची टीम, छात्र की तलाश में जुटी
पीआरवी की टीम सूचना मिलते ही स्कूल पहुंच गए। स्कूल और उसके आस पास छात्र की तलाश की लेकिन वह नहीं मिला। मगर, पीआरवी की टीम छात्र की तलाश में जुटी रही।
ग्राउंड में बेहोशी की हालत में मिला छात्र
पीआरवी की टीम छात्र की तलाश में जुटी रही, टीम को छात्र ग्राउंड में बेहोशी की हालत में मिला। छात्र के परिजनों को भी बुला लिया गया। पीआरवी की टीम ने छात्र को परिजनों के साथ सिदिृध विनायक हॉस्पिटल में भर्ती कराया।