आगरालीक्स…अजब—गजब, चंडीगढ़ में लगा शराब का भंडारा. बर्फ के गोले में शराब मिलाकर लोगों को फ्री में बांटी. पुलिस ने आरोपी किया अरेस्ट
चंड़ीगढ़ से एक अजब मामला सामने आया है जिसने सबको हैरान कर दिया है. यहां सेक्टर 9 में शराब के प्रमोशन के नाम पर खुलेआम लोगों को मुफ्त में शराब परोसी गई और वो भी अनोखे तरीके से. सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो गया जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और कार्रवाई की. पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया.मामला चंडीगढ़ के सेक्टर 9 मार्केट का है. यहां एक नई शराब ब्रांड के प्रमोशन के लिए खुले में लोगों को फ्री में शराब दी जा रही थी. यह सब एक शराब की दुकान के बाहर हुआ जिससे यहां काफी लोगों की भीड़ जुट गई. ठेकेदार ने इसका वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया जो वायरल होने के बाद हटा दिया गया. वायरल वीडियो में लोगों को बर्फ का गोला में शराब मिलाकर बांटी जा रही थी. जांच में सामने आया कि स्मिरनॉफ मिंटी जामुन फ्लेवर वोदका को इसमें मिलाया जा रहा था. इस तरह खुलेआम शराब बांटना नियमों के खिलाफ है. पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज की और शराब शॉप के मालिक को अरेस्ट कर लिया है.