आगरालीक्स….अब कार की पिछली सीट पर भी सीट बेल्ट अनिवार्य. नहीं लगाने पर देना होगा जुर्माना. रोड सेफ्टी के लिए एयरबैग को लेकर भी बनाए जाएंगे नए नियम…
अब कार में बैठने वाले सभी लोगों के लिए सीट बेल्ट लगाना अनिवार्य होगा. ऐसा नहीं करने पर जुर्माना लगाया जाएगा. यह बात केंद्रीय सड़क एवं परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने दिल्ली में एक कार्यक्रम में कही. इस आदेश के पीछे की वजह को टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री के निधन को लेकर जोड़ा जा रहा है. उन्होंने हादसे में खेद भी व्यक्त किया. गडकरी ने कहा कि उनका मंत्रलाय लोगों पर जुर्माना लगाने की योजना बनरा रहा है जो लोग कार में बिना सीट बेल्ड लगाकर सफर करते हैं. भले ही वे आगे या पीछे किसी भी सीट पर बैठे हों. अब उन पर जल्द भारी जुर्माना लगाया जाएगा.

उन्होंने कहा कि कार बनाते समय एयरबैग को अनिवार्य बनाने के लिए प्रावधान के साथ नए नियम की कारों को तैयार किया जाएगा. इस दौरान उन्होंने स्वीकार किया कि भारत में सड़क दुर्घटनाएं ज्यादा होती हैं. देश में एक साल के अंदर 5 लाख दुर्घटनाओं का रिकॉर्ड देखकर दंग रह गया हूं. सड़क हादसों में 60 प्रतिशत की उम्र 18 से 34 वर्ष के लोगों की होती है.