आगरालीक्स…आगरा में लगी है साड़ी की प्रदर्शनी. बंगाल की साड़ी, साउथ सिल्क, राजकोट पटोला साड़ी, बनारसी साड़ी जैसी वैरायटी. रविवार तक यहां लग रही है प्रदर्शनी.

तनिष्क शोरूम पर लगी है प्रदर्शनी
एमजी रोड स्थित तनिष्क के शोरूम पर आभूषण के ब्रांड तनिष्क की कंपनी टाइटन द्वारा तनेरा के नाम से साड़ी की प्रदर्शनी लगी हुई है. यह प्रदर्शनी सात मार्च यानी आगामी रविवार तक लगेगी. तनेरा के रीजनल मैनेजर मोनी सेन गुप्ता ने बताया कि कंपनी के सभी उत्पाद पूरे हिन्दुस्तान के बुनकरों से सीधे खरीदकर स्टोर पर लाये जाते हैं. कंपनी के पास साड़ी, दुपट्टा, स्टॉल, स्काफ, सुट्स, लहंगा और रेडी टू वियर ब्लाउज आदि उपलब्ध हैं. फ्रेंचाइजी के अनुराग बंसल ने बताया कि यहां वैरायटी के रूप में टस्र सिल्क, चंदेरी महेश्वरी सिल्क, बनारसी, कांनजीवरम सिल्क, बंगाल साड़ी, राजकोट पटोला साड़ी, राजस्थान की गोटा पट्टी साड़ी और साउथ सिल्क उपलब्ध है.