अलीगढ़लीक्स(चमन शर्मा)… शहर में जहां महापौर यानी मैयर वेल्यूवल पद है, वहीं गांव-गांव में जिला पंचायत अध्यक्ष का पर अपना महत्व रखता है। आज अलीगढ़ जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भाजपा से विजय सिंह व सपा-रालोद से अर्चना यादव के बीच मुकाबला होगा। सुबह 11 से 3 बजे तक 47 जिला पंचायत सदस्य मतदान करेंगे और दोपहर 3.30 बजे तक अलीगढ़ को नया जिला पंचायत अध्यक्ष मिल जाएगा।
यह हैं प्रत्याशी
भाजपा से प्रत्याशी विजय सिंह, भाजपा नेता श्योराज सिंह की पत्नी हैं और सपा-रालोद प्रत्याशी अर्चना यादव, सपा नेता विजय यादव की पत्नी और पूर्व सांसद धर्मेन्द्र यादव की बहन हैं।
इन 9 जिला पंचायत सदस्यों कै मिलेंगे सहायक
निरक्षर व अशक्त होने पर प्रशासन ने इन 9 जिला पंचायत सदस्यों को सहायक की अनुमति दी है। वह हैं –
वार्ड छह से जिला पंचायत सदस्य जसोदा देवी के सहायक अनिल कुमार सिंह, वार्ड नौ से सदस्य लाल सिंह के वरुण कुमार, वार्ड 13 से पिकी के योगेंद्र पाल सिंह, वार्ड 14 से धर्मवती के विक्रम प्रताप सिंह, वार्ड 20 से बेबी के दिगंबर सिंह, वार्ड 24 से जमुना देवी के शोभित अग्रवाल, वार्ड 34 से मिथलेश देवी के अमित कुमार सिंह, वार्ड 38 से गीता के जयप्रकाश सिंह व वार्ड 46 से जिला पंचायत सदस्य लज्जावती के सहायक मुकेश कुमार सिंह
विजय जुलूस नहीं
जीत के बाद विजय जुलूस पर रोक रहेगी।मतदान स्थल का 200 मीटर दायरा प्रतिबंधित रहेगा। इस क्षेत्र में सिर्फ राज्य निर्वाचन आयोग, से अधिकृत व्यक्ति, निर्वाचन में लगे कर्मचारी, सुरक्षाकर्मी, उम्मीदवार, जिला पंचायत सदस्य, ड्यूटी पर तैनात मजिस्ट्रेट रहेंगे।