
बीएसए कार्यालय में ठेके पर कराए जा रहे कार्य के भुगतान पर टीडीएस पर काटा जाना चाहिए, आयकर विभाग की एक टीम बीएसए कार्यालय में टीडीएस से संबंधित दस्तावेज की जांच कर रही है। उनसे एक साल में किए गए भुगतान का ब्योरा भी मांगा गया है, यह भी जानकारी मांगी गई है कि किस मद में कितना भुगतान किया गया है।
आयकर विभाग की एक टीम ने सेनेडरी कारोबार से जुडे रूप संस के प्रतिष्ठान पर सर्वे की कार्रवाई की। उनसे टैक्स से संबंधित दस्तावेज लिए गए हैं। जबकि एक अन्य टीम द्वारा तिल के तेल का बडा कारोबार करने वाली आरसी इंडस्ट्रीज पर सर्वे की कार्रवाई शुरू की है। आयकर विभाग की टीम आधा दर्जन ठिकानों पर सर्वे की कार्रवाई कर रही हैं।
Leave a comment