
मंगलवार को प्रमुख आयकर आयुक्त अनुराधा मिश्रा के निर्देशन में संयुक्त आयकर आयुक्त रेंज-2 उमेश चंद्रा के नेतृत्व मेें अंकुश मारवाह की फर्म एविसंस एक्सपोर्ट जूतों की बिक्री में तथा अनिल साहनी की कंपनी बालाजी टैक्सटाइल्स जूते के कपड़े के अपर तैयार करती है। आयकर विभाग के सूत्रों के मुताबिक देर रात एविसंस एक्सपोर्ट ने 1.15 करोड़ रुपये की तथा बालाजी टैक्सटाइल्स ने 1.75 करोड़ रुपये की अघोषित आय सरेंडर कर दी। सर्वे में असिस्टेंट कमिश्नर सुरेंद्र कुमार, राधारानी शर्मा, आयकर अधिकारी प्रवीन अग्रवाल, विजय सिंह, मधुकर चतुर्वेदी तथा आयकर निरीक्षकों में तरुण सैनी, दिलीप गुप्ता, प्रेम शंकर, अजीत मिश्रा, गिरजा प्रसाद शर्मा, वरुण गोयल, सोबरन सिंह आदि मौजूद रहे।
टीडीएस पर सेमिनार
आयकर विभाग द्वारा आयकर भवन, संजय प्लेस में बुधवार 11:30 बजे टीडीएस पर सेमिनार आयोजित किया जाएगा। राज्य सरकार से जुड़े सभी कार्यालयों के अधिकारियों को इसकी जानकारी देने के लिए बुलाया गया है।
Leave a comment