
बेलनगंज क्षेत्र के फाटक सूरज भान में एक तीन मंजिला मकान में साड सीढी पर चढता चला गया, इस तरह वह छत पर पहुंच गया। यहां से नीचे उतरने का रास्ता न होने पर वह कई घंटे से छत पर खडा था। इसे देख लोगों का मजमा लग गया। भोला को नीचे उतारने के लिए स्थानीय लोगों ने तमाम प्रयास किए, उसे सीढियों की तरफ ले गए, लेकिन वह संकरे रास्ते में फंस गया। सांड बेकाबू न हो जाए, इस तरह से कोई व्यक्ति छत पर जाने का साहस नहीं दिखा सका।
ऐसे उतारा गया भोला
कई घंटे के प्रयास के बाद भी भोला को नीचे नहीं उतारा जा सका तो फायर बिग्रेड की टीम को बुलाया गया। टीम ने हाइड्रोलिक मशीन को छत तक पहुंचाया, अब भोला को रस्सी से कौन बांधे, इस पर स्थानीय लोग आगे आए। उन्होंने भोला के पेट के हिस्से को रस्सी से बांधा, इसके बाद मशीन से उसे तीसरी मंजिल से धीरे धीरे नीचे उतारा गया।
खूब खिलाया खाना
भोला को नीचे उतारने के लिए आॅपरेशन चल रहा था, उस समय भोले बाबा की जय के जयकारे लगते रहे। उसके नीचे उतरने के बाद लोगों ने खूब खाना खिलाया, वह घायल भी हो गया है।
Leave a comment