Saturday , 6 December 2025
Home टॉप न्यूज़ India weather killed british woman
टॉप न्यूज़

India weather killed british woman

fe
ब्रिटेन की रहने वाली स्लिन व पंजाब के जसपाल की दोस्ती फेसबुक पर हुई थी। दोनों एक दूसरे के बहुत करीब आते गए। इसी बीच 45 वर्षीय एंजेला दो बच्चों की मां होने के साथ ही तलाकशुदा भी थी ने भारत आकर उससे मिलने की इच्छा व्यक्त की। जसपाल ने उसे यहां के मौसम का हवाला देकर रोकने का प्रयास किया, लेकिन वो नहीं मानी।
चार मई को ब्रिटेन से वह अमृतसर पहुंची, जहां से जसपाल ने उसे अपने साथ ले लिया। पहली बार आमने-सामने की मुलाकात में दोनों ने प्रत्यक्ष रूप से प्यार का इजहार नहीं किया, लेकिन बाद में एंजेला ने ऑनलाइन अपने प्यार का इजहार किया। इस दौरान सिंह ने उसे कई स्थानों का भ्रमण भी कराया।
एंजेला ने ज्यादातर समय जसपाल व उसके माता-पिता के साथ बिताया।
जसपाल के मुताबिक, 11 मई को एंजेला को हल्का बुखार आया। उसे स्थानीय चिकित्सक को दिखाया गया। दवा लेने के बाद वह पहले से बेहतर महसूस कर रही थी, लेकिन फिर तबीयत और बिगड़ने लगी। उसे मॉडल टाउन स्थित दीप अस्पताल में भर्ती कराया गया।
यहां के चिकित्सकों ने 16 मई को उसे लुधियाना के सतगुरु प्रताप सिंह अपोलो अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन अंगों के काम न करने से उसकी अचानक मौत हो गई। चिकित्सकों के अनुसार, एंजिला की मौत निमोनिया के कारण हुई। जसपाल ने कहा कि जब मौत की सूचना मिली तो विश्वास ही नहीं हुआ। उसका कहना है कि यहां के मौसम ने एंजेला की जान ले ली।
45 वर्षीय एंजेला दो बच्चों की मां होने के साथ ही तलाकशुदा भी थी। एक अच्छे हमसफर की तलाश में वह पंजाब तक आ पहुंची थी। लेकिन जब तक जसपाल के साथ उसका प्यार परवान चढ़ता, उसने दुनिया को ही अलविदा कह दिया।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

agraleaksटॉप न्यूज़

Agra News: Constable arrested for protecting honeytrap gang caught in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में पकड़े गए हनीट्रैप गैंग को संरक्षण देने वाला सिपाही अरेस्ट....

टॉप न्यूज़

Agra Video News: Four-day bougainvillea exhibition held in Agra…#agranews

आगरालीक्स…(Video) फूलों से प्रेम है तो आगरा में चार दिनों के लिए...

आगराटॉप न्यूज़

Agra News : This juice is in highest demand during the winter months. Have you tasted it ?

आगरालीक्स…अलग—अलग हैं कारण मगर अमृत की तरह पी रहे हैं लोग, संतरा—मौसमी—अनार...

आगराटॉप न्यूज़

Agra News : Raghu Brij Healthcare Hospital inaugurated…#Agra

आगरालीक्स…आगरा में रसौली के इलाज के लिए दूरबीन विधि को सबसे अच्छा...

error: Content is protected !!