
आगरालीक्स……. यमुनापार के एक मेडिकल स्टोर से मरीज को सैंपल की दवाएं देने पर जमकर हंगामा हुआ। आक्रोशित लोग मेडिकल स्टोर संचालक से भिड़ गए।
गुरुवार को पीला खार निवासी मोहम्मद नजीर 54 के हाथ में दर्द होने पर प्रिया हॉस्पिटल में डॉ. पवन सक्सेना को दिखाया। वह डॉक्टर का पर्चा लेकर वर्मा मेडिकल स्टोर, ट्रांस यमुना पहुंचा। आरोप है कि उन्हें सैंपल की दवाएं दे दी। इन दवाओं को लेकर वह डॉक्टर के पास चेक कराने को पहुंचे। डॉक्टर ने पर्चे पर लिखी दवाएं और मेडिकल स्टोर से दी गई दवाओं में ड्रग अलग होने पर वापस करने के लिए कह दिया। जब वे दवा लौटाने गए तो मेडिकल स्टोर संचालक ने इन्कार कर दिया। इसे लेकर काफी देर तक हंगामा होता रहा। डॉ. पवन सक्सेना ने बताया कि सैंपल की दवाएं के सॉल्ट भी अलग थे। ये दवाएं मरीज लेता तो उसे फायदा नहीं मिलता।
वहीँ मेडिकल स्टोर संचालक ने डॉ पवन सक्सेना के क्वालिफाइड डॉ होने पर सवाल उठाये है मेडिकल स्टोर संचालक का कहना है कि हॉस्पिटल में मेडिकल स्टोर खोल कर डॉ मरीजों को अपनी प्राइवेट कंपनी की दवाए लिखते है और परचा वाहर जाने पर मरीजों को भड़काने का काम करते है
Leave a comment