आगरालीक्स…इच्छा पूरी न होने पर दो पत्नियां छोड़ गईं साथ. तीसरी से की शादी तो उसने भी जताई वही इच्छा. पढ़िए आगरा की एक रोचक खबर
आगरा का पति—पत्नी के बीच का एक रोचक मामला परिवार परामर्श केंद्र पर पहुंचा है. मामला आगराके एक ट्रांसपोर्ट कंपनी के एजेंट का है. एजेंट अपनी मां के साथ किराये के एक कमरे में रहता है. कुछ साल पहले उसकी शादी हुई. लेकिन ये रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चल सका. पत्नी की इच्छा थी कि पति अलग से एक मकान लेकर रहे, लेकिन आर्थिक कारणों से वह इसके लिए राजी नहीं हुआ,जिसका नतीजा ये हुआ कि पत्नी से रिश्ता टूट गया और यह रिश्ता तभी खत्म हो गया.
एजेंट ने इसके बाद दूसरी शादी की. लेकिन दूसरी पत्नी ने भी शादी के कुछ महीने बात ही कमरे को लेकर अपनी इच्छा जताना शुरू कर दिया. वह अपने एजेंट पति से एक मकान बनवाने की इच्छा करने लगी.इस बार भी एजेंट ने मकान बनवाने में अपनी असमर्थता जताई. जब विवाद ज्यादा बढ़ गया तो दूसरी पत्नी भी साथ छोड़कर चली गई.

एजेंट पति ने फिर तीसरी शादी की. तीसरी पत्नी ने भी देखा कि वह, पति और उसकी मां किराये के एक ही कमरे में रहते हैं. पति—पत्नी के बीच कोई बाधा न हो इसके लिए एजेंट की मां गैलरी में सोती थी. इस पर तीसरी पत्नी को ये सब बुरा लगा और उसने दो कमरे के किराये का मकान की इच्छा एजेंट पति के सामने रख दी. जब एजेंट ने दो कमरों के मकान को भी किराये पर लेने की असमर्थता जताई तो पत्नी नाराज हो गई और वह घर छोड़कर मायके चली गई. उसने कहा कि जब तक वह दो कमरों का किराये का मकान नहीं लेगा वह घर नहीं आएगी.
पत्नी ने इसकी शिकायत पुलिस में भी कर दी जिसके बाद ये मामला परिवार परामर्श केंद्र तक पहुंचा. परिवार परमार्श केंद्र पर काउंसलर ने दोनों पति—पत्नी की पूरी बात सुनी तो ये मामला सामने आया. काउंसलर ने पति को समझाया कि उसकी पत्नी उसकी मां की बेहतरी के लिए यह काम करने के लिए कह रही है, उसे इसका साथ देना चाहिए. इसके बाद पति ने एक महीने में दो कमरों का मकान लेने का वादा अपनी पत्नी से किया जिसके बाद वह घर लौटने को राजी हो गई.