आगरालीक्स ..सावधान हो जाएं, अब मास्क और सैनेटाइजर के आर्डर के नाम पर भी ठगी हो रही है, आगरा के एक इंटीरियर डिजाइनर ठगे।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आगरा की मंगलम आधार, सिला कॉलोनी निवासी लवी जैन के पास 19 मई को कॉल आया। खुद को दिल्ली की कंपनी का मालिक बताते हुए कहा कि उनकी कंपनी मास्क और सेनेटाइजर बना रही है। बाजार से कम दाम पर मास्क और सैनेटाइजर बेच रहे हैं, लवी के मोबाइल पर फैक्ट्री में सेनेटाइजर और मास्क बनाए जाने का वीडियो भी भेजा। लवी जैन ने 11 हजार रुपये का ऑन लाइन भुगतान करके ऑर्डर दे दिया। इसके बाद जिस नंबर से फोन आया था वह बंद हो गया। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की है। कहा है कि इसकी जांच जरूरी है। आरोपित पर शिकंजा नहीं कसा गया तो वह और भी लोगों के साथ ऐसे ही ठगी करेगा।